– दूसरा फरार, वाहन चोरी विरोधी दस्ते की कार्रवाई
नागपुर :- शहर पुलिस के वाहन चोरी विरोधी दस्ते ने राणा प्रताप नगर पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई केटीएम कंपनी की स्पोर्ट्स बाइक क्रमांक एमएच 31/ ईवी 1954 बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार राणा प्रताप नगर पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दरमियान पुलसि ने आरोपी गाड़ीखाना मैदान के पास, राजू बोंद्रे के घर (किरायेदार), गणेशपेठ, नागपुर निवासी ओम उर्फ रवि नरेंद्र येडे (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने बाइक चोरी का गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस मामले में सुमित संतोष कलीमती (19) निवासी टी.बी. वार्ड, शीतला माता मंदिर के पीछे, इमामवाड़ा, नागपुर को फरार आरोपी के रूप में तलाशा जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बरामद वाहन सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राणा प्रताप नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।




