spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हुडकेश्वर में 79 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त

नागपुर :- हुडकेश्वर क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और हुडकेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 79 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया। जब्त किए गए तंबाकू की कीमत 39 हजार 500 रुपये बताई गई है। मामले में मकान मालिक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय विकास चंद्रप्रकाश जयसवाल के रूप में हुई है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवधूत नगर स्थित तपस्या मार्ग पर उसके घर में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान बिक्री के लिए रखा गया प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान तंबाकू के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी प्रतिबंधित तंबाकू की खरीद से संबंधित कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Popular Articles