spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

SSP पोद्दार की रामटेक थाने में दस्तक

– निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

नागपुर :-  नागपुर ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार ने गुरुवार को रामटेक पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाने के विभिन्न विभागों, अपराध अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों की जांच, जांच की गुणवत्ता, अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों तथा नागरिकों को प्रदान की जा रही पुलिस सेवाओं का भी विस्तृत आकलन किया गया। पुलिस अधीक्षक पोद्दार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने, अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा आम नागरिकों को बेहतर और संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Popular Articles