spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अगले 48 घंटे भारी; चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नागपुर :- नागपुर सहित पूरे विदर्भ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान क्षेत्र में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 22 और 23 जुलाई को कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र, नागपुर के अनुसार भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज होने की संभावना है।वहीं, नागपुर जिले सहित पश्चिम विदर्भ के अन्य हिस्सों में भी अगले 48 घंटों के दौरान तेज से भारी बारिश का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है।मौसम विभाग ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Popular Articles