– कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध
नागपुर :- नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार रात नागपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। हालांकि, पुतला दहन से पहले ही पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया और पुतला जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
प्रदर्शन में नगरसेवक शैलेश पांडे, प्रमोद सिंह ठाकुर, नागेश राऊत, अजय गोडबोले, अजय हिंगोली, रिजवान खान, वाहिद खान, बृजेश मिश्रा, विवेक यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





