spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस से धक्कामुक्की, 5 नामजद समेत 60-70 पर मामला दर्ज

दिल्ली में शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में महाराष्ट्र बंद के आह्वान के दौरान नागपुर के संविधान चौक पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने के आरोप में पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत करीब 60 से 70 महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान एक पुलिस उपनिरीक्षक के पैर में चोट लगने की बात भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को संविधान चौक पर प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर एकत्रित होकर आंदोलन करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सरकारी वाहन में बैठाने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि इसी दौरान मनोज सुटे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस और धक्कामुक्की की। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक विनोद तिवारी के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की कर उनके पैर पर लात मारी गई, जिससे उन्हें चोट पहुंची। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी विवाद कर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।

सीताबर्डी थाने में हुआ मामला दर्ज

सीताबर्डी पुलिस ने पुलिस उपनिरीक्षक सतीश आनंदराव की शिकायत पर मनोज रामराव सुटे, अजय पुंडलिक सहारे, गौतम विट्ठलराव पिल्लेवार, शुभम मनोहर वाहने और राजेश ज्ञानेराव गडपायडे समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.