spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मौत की इमारत पर चला बुलडोजर

– लखनऊ में 15 लोगों की जान लेने वाले कॉम्प्लेक्स हो रहा ध्वस्त

लखनऊ :- अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के रास्ते सील कर दिए गए हैं और मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी तथा एलडीए के अधिकारी तैनात हैं।

एलडीए के विहित न्यायालय ने 10 जुलाई को भवन मालिक वीरेंद्र शुक्ल और सुरेंद्र शुक्ल को 15 दिनों के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था। निर्धारित समयसीमा 25 जुलाई तक कार्रवाई नहीं होने पर एलडीए की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर इमारत गिराना शुरू कर दिया। चार मंजिला इमारत के ऊपरी हिस्से तक मशीनें पहुंचाने के लिए पहले मलबे का रैंप तैयार किया गया। इसके बाद भवन के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू हुआ। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

22 जून को हुआ था भीषण अग्निकांड

22 जून को अलीगंज के इस अवैध भवन में लगी भीषण आग में 15 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात तथा एडीजी जोन प्रवीण कुमार की निगरानी में एसआईटी गठित कर सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। हालांकि, घटना के एक माह बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं हो सकी है।

Popular Articles