spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

किरायेदार खूनी सनक, खून से लाल हुआ अमर नगर

– साली की हत्या, बहन और जीजा गंभीर जख्मी, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अमर नगर में पुराने विवाद को लेकर एक पूर्व किरायेदार ने तलवार और चाकू से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी, जबकि मकान मालिक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान नंदनवन निवासी संगीता राजू चौधरी (40) के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के घर मेहमान बनकर आई थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को घर के भीतर बंद कर लिया, जिसे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रोशन नीलकंठ तराल (30), वर्तमान निवासी राजीव नगर और मूल निवासी मोवाड़, तहसील नरखेड़, जि.नागपुर, करीब एक वर्ष पहले धर्मपाल सुदाम डहाट (51) और उनकी पत्नी वनिता धर्मपाल डहाट (48) के अमर नगर स्थित घर में कुछ महीनों तक किराए पर रहा था। बताया जा रहा है कि उस दौरान रेडियो बजाने और अन्य बातों को लेकर मकान मालिक द्वारा उसे टोका जाता था। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में कथित रूप से रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तलवार और चाकू लेकर अचानक डहाट दंपति के घर पहुंचा और हमला कर दिया। उस समय धर्मपाल डहाट घर के सामने वाले कमरे में मोबाइल देख रहे थे। आरोपी ने उन पर तलवार से वार किया। वार से बचने के प्रयास में धर्मपाल ने हाथ ऊपर किया, जिससे उनकी उंगलियां गंभीर रूप से कट गईं। इसके बाद आरोपी ने उनके चेहरे पर भी वार किया। पत्नी वनिता बीच-बचाव के लिए दौड़ीं तो आरोपी ने चाकू से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से घबराकर दंपति घर से बाहर निकल आए।

Popular Articles