spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा में ओम बावनकर की सफलता

सचिन चौरसिया, रामटेक :- रामटेक स्थित समर्थ मिडिल स्कूल के कक्षा ७ ‘अ ‘ के छात्र ओम प्रशांत बावनकर ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे द्वारा आयोजित २०२५-२६ उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा ७) में ७० प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रवृत्ति के लिए अर्हता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर समर्थ शिक्षा मंडल के सचिव ऋषिकेश किंमतकर , स्कूल की प्रधानाध्यापिका ममता लोखंडे, उप प्रधानाध्यापिका प्रो. आर. वी. गायकवाड़, कालिदास अध्यापक कॉलेज के आचार्य प्रो. ऋषिकेश दलाई, सहायक प्रोफेसर संदीप कोल्हे, पर्यवेक्षक संजय जाधव, पर्यवेक्षक किरण फांदे और स्कूल के सभी शिक्षकों ने ओम को बधाई दी। गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि अभिभावकों का प्रोत्साहन, शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन और ओम की कड़ी मेहनत छात्र की सफलता के महत्वपूर्ण कारक हैं। गणमान्य व्यक्तियों ने स्कूल, अभिभावकों और क्षेत्र के लिए भविष्य में भी सफलता की इसी परंपरा को जारी रखने की कामना व्यक्त की।

Popular Articles