– कन्हान नदी के पुराने पुल से कूदने की मिली थी सूचना
नागपुर :- कन्हान पुलिस और नगर परिषद कन्हान की आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन टीम की तत्परता से नदी में गिरी एक युवती की जान बचा ली गई। समय पर शुरू किये गये बचाव अभियान के चलते युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को कन्हान पुलिस थाना क्षेत्र में कन्हान नदी पर बने पुराने पुल से एक युवती के नदी में कूदने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत नगर परिषद कन्हान के आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन दल से संपर्क कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद कन्हान पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ नदी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय पर की गई इस कार्रवाई से युवती की जान बच गई। पूरे बचाव अभियान के दौरान कन्हान पुलिस और नगर परिषद कन्हान की टीमों के बीच बेहतर समन्वय रहा। दोनों विभागों की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के चलते युवती को सुरक्षित बचाया जा सका।





