– 3 पीड़ित महिलाएं मुक्त,वाठोडा पुलिस की कार्रवाई
नागपुर :- नागपुर शहर के वाठोडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। यूनिट 5, क्राइम ब्रांच ने सोमवार 3 अगस्त 2026 को शाम 4:41 बजे से रात 10:40 बजे तक एक्सोटीका स्पा पर छापा मारकर 3 पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जय जलाराम नगर, वाठोडा लेआउट, गोपाल कृष्ण लॉन्च के सामने, माता मंदिर के पास स्थित प्लॉट नंबर 37/38, एक्सोटीका स्पा में की गई।
इस मामले में पुलिस ने स्पा की मालकिन सारिका चंद्रकांत श्रीराव (48)और मैनेजर चंद्रकांत दिवाकर शिरगाव (59)को गिरफ्तार किया है। वहीं स्पा की देखरेख करने वाली कामिनी कुमारी (25) निवासी बेगूसराय, बिहार फरार है।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(2), 3(5) और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके से कुल 67,200 रुपये का माल जब्त किया है। इसमें 5180 रुपये नगद, कंडोम का पैकेट, 2 फोन-पे बॉक्स, 1 स्कैनर, 1 कार्ड स्वैप मशीन और 5 मोबाइल फोन शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच यूनिट 05 के पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।





