spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

आईटी हब के रूप में मिहान की बढ़ती रफ्तार

– केसी ओवरसीज एजुकेशन के कर्मचारियों ने चुनी मेट्रो

नागपुर :- नागपुर के उभरते आईटी केंद्र मिहान में केसी ओवरसीज एजुकेशन ने अपने कुछ कार्यालयीन कामकाज को मिहान एसईजेड स्थित नए कैंपस में स्थानांतरित किया है। नए कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए कंपनी के कर्मचारियों ने नागपुर मेट्रो और फीडर बस सेवा को प्राथमिकता दी है।

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केसी ओवरसीज एजुकेशन, महा मेट्रो और नागपुर महानगरपालिका की ओर से संयुक्त पहल की गई। इसके तहत कर्मचारियों को मेट्रो और फीडर बस के जरिए सुविधाजनक आवागमन की जानकारी दी गई। कर्मचारी मेट्रो से खापरी स्टेशन तक पहुंचेंगे और वहां से मनपा की फीडर बस के जरिए मिहान स्थित कंपनी के कैंपस तक जाएंगे। इससे मेट्रो के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित ‘मेट्रो संवाद’ कार्यक्रम में महा मेट्रो के अधिकारियों ने कर्मचारियों को मेट्रो नेटवर्क और फीडर बस सेवा की जानकारी दी।

150 से अधिक कर्मचारियों ने बनवाया महा कार्ड

कार्यक्रम के दौरान आयोजित महा कार्ड पंजीयन शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों ने संपर्क रहित महा कार्ड बनवाकर सक्रिय किया। इससे उन्हें मेट्रो में कैशलेस और डिजिटल टिकटिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मनपा परिवहन विभाग ने ‘चलो’ के सहयोग से बस पास पंजीयन शिविर भी लगाया, जिससे कर्मचारी मेट्रो के साथ शहर बस सेवा का भी उपयोग कर सकेंगे।

मेट्रो और फीडर बस की सुविधा को देखते हुए कर्मचारियों का सार्वजनिक परिवहन की ओर बढ़ता रुझान मिहान के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आईटी कंपनियों की संख्या बढ़ने के साथ मेट्रो और लास्ट माइल कनेक्टिविटी कर्मचारियों के आवागमन में अहम भूमिका निभा सकती है।

Popular Articles