spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जेल से छूटते ही बदमाश का वाठोडा में गेम

– हत्‍या के मामले में नाबालगि सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- वाठोडा थाना क्षेत्र में दो महीने पहले हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए एक कुख्यात बदमाश की पत्थर से कुचलकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान पारडी निवासी आदित्य उर्फ प्रतीक राजकरंडेकर (24) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में देशपांडे ले-आउट निवासी आवेज इकबाल शेख (18), हिवरी नगर निवासी साकिब अब्दुल कलाम शेख (26), तथा एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के अनुसार आवेज और साकिब के खिलाफ पहले से पॉक्सो सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात आदित्य अपने दो दोस्तों के साथ सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के पीछे स्थित सीमेंट रोड किनारे बैठकर शराब पी रहा था। उसी दौरान आवेज और उसके साथी वहां गांजा पी रहे थे। आदित्य द्वारा उन्हें टोकने और गाली-गलौज करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान आदित्य के एक साथी ने आवेज पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। जवाब में आवेज ने आदित्य के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। आदित्य के गिरते ही साकिब और नाबालिग आरोपी ने उस पर पत्थरों और चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के पीछे रक्तरंजित शव देखा और इसकी सूचना वाठोडा पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया तथा हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इंजीनियरिंग छात्र की हत्या की थी

मामले की समानांतर जांच कर रही क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे के नेतृत्व वाली टीम ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए वाठोडा पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक आदित्य राजकरंडेकर नवंबर 2025 में एचबी टाउन क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग छात्र की हत्या के मामले में आरोपी था। वह लगभग दो महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.