spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अंग्रेजी वक्तृत्व में सेंट जॉन्स अव्वल

– इंटर-स्कूल इंग्लिश एक्सटेम्पोर में जीती रोलिंग ट्रॉफी

नागपुर :- मोहन नगर स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में 12वीं फादर फ्रेडी मोंटेरो इंटर-स्कूल इंग्लिश एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 26 प्रतिभागियों ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला और अंग्रेजी भाषा पर उत्कृष्ट पकड़ का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण मुस्तूर, प्राचार्य, जी.एस. कॉलेज, नागपुर, तथा विशिष्ट अतिथि करण सिंह सिद्धू द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में लोविना राव, बलजीत मुदलियार और रेव. फादर बिमल तिर्के उपस्थित रहे।इकार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रेव. फादर विश्वास, उप-प्राचार्य रेव. फादर बॉस्को, कार्यालय प्रशासक रेव. फादर टेलेसफोर, संस्थान के प्रबंधक रेव. फादर थॉमस तथा प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका सिस्टर स्टेला भी मौजूद थीं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर बिना पूर्व तैयारी के अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, भाषा कौशल और तार्किक प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स हाई स्कूल, मोहन नगर, नागपुर के मास्टर फेन तवारेस ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ‘बेस्ट स्पीकर’ का सम्मान भी हासिल किया। इसी विद्यालय की याशिका बर्डे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, फेटरी की अरीना रोक ने तृतीय स्थान हासिल किया। सेंट जॉन्स हाई स्कूल, मोहन नगर ने 13 सहभागी विद्यालयों के बीच प्रतिष्ठित रोलिंग ट्रॉफी भी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के इंग्लिश क्लब की समन्वयक जेना फिगुएरेडो, लुमिना ग्रांट और ममता जाधव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.