spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नोरा फतेही के Oh Mama Tetema के छोटे टीजर से मचा बड़ा हंगामा, क्या आपने देखा?

मुंबई ७ : नोरा फतेही ने तंजानिया के सिंगर रेवन्नी के साथ अपने नए गाने Oh Mama Tetema का छोटा सा टीजर जारी कर हलचल मचा दी है। जेसन देरुलो के साथ स्नेक की दुनियाभर में सफलता के बाद नोरा तंजानियन सेंसेशन रेवन्नी के साथ ग्लोबल फ्यूजन सॉन्ग में नजर आएंगी। इसमें अफ्रीकी-बोंगो धुन का मिक्स देखने को मिलेगा, जिसमें कई भाषाओं और संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी।

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका टीजर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हमारे अगले समर बैंगर ‘ओह मामा टेटेमा’ की पहली झलक? #OMT प्री सेव लिंक मेरे बायो में है! चलिए शुरू करते हैं!’ नोरा के इस आगामी एल्बम की एक झलक ने उनके फैंस को बेकाबू कर दिया है।

इस वीडियो में वो दिव्य सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो उनके फीचर्स को बहुत खूबसूरती से उजागर कर रही है। नोरा इस टीजर में ट्रैक के मूड को पूरी तरह से दिखा रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘पूरे टीजर से पहले उसकी छोटी सी झलक, #OMT क्या आप ओह मामा टेटेमा के लिए तैयार हैं।’

रेवन्नी के साथ नोरा का दूसरा प्रोजेक्ट

रेवन्नी और डायमंड प्लेटिनमज के मूल हिट गीत टेराटोमा से प्रेरित इस रीमेक का शीर्षक ओह मामा टेटेमा है। इस बार नोरा वीडियो के साथ ही गाने में अपनी आवाज भी देंगी, जो उनकी हटकर स्टाइल में हिंदी, अंग्रेजी और स्वाहिली भाषा का मिक्स होगा। यह रेवन्नी के साथ नोरा का दूसरा कोलैबोरेशन होगा। इससे पहले ये दोनों 2019 में वायरल हिट पेपेता में साथ नजर आए थे। नोरा ने इससे पहले ‘गर्मी’, ‘ओ साकी साकी’, ‘एक तो कम जिंदगानी’, ‘डांस मेरी रानी’, ‘दिलबर दिलबर’ और ‘जालिम’ जैसे चार्टबस्टर गाने रिकॉर्ड किए थे।

उन्होंने जैक नाइट के साथ ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ गाने के साथ दुनिया के मंच पर अपनी शुरुआत की। ‘ओह मामा टेटेमा’ जेसन डेरुलो के साथ उनके वैश्विक हिट गाने ‘स्नेक’ के बाद आया है, जिसे अब तक यूट्यूब पर 13 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। नोरा का असर इंटरनेशनल म्यूजिक मंच पर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही वो दुनिया के ऑडियंस के टेस्ट से मेल खाने वाले संगीत और संस्कृतियों को एकजुट कर रही हैं।

Popular Articles