spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रामबाग ने खिताब जीता  श्री वा. धाबे झोपडपट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 

नागपूर ८ : क्रिडा  विकास संस्था (स्लम सॉकर) द्वारा दक्षिण विभाग के चार खंभा इंदिरा नगर, अजनी  में  आयोजित  श्री वा. धाबे झोपडपट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता  2025  का शानदार समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले हुए,इस टूर्नामेंट में रामबाग और फैंटम्स (तुकडोजी पुतला)  के बीच मुकाबला हुआ जिसमे रामबाग  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 2-1 से जीतकर झोपडपट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता  2025   का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विजय टीम को शेखर पीकलमुंडे के हातो ट्रॉफी प्रदान की गई. इस टूर्नामेंट पुरे ८ टीमों का सहभाग था  जिस में से सेमीफाइनल में चार टीमों ने प्रवेश किया। अहफाज अंसारी टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में निर्णायक गोल किए।मैच में  मूख्य रेफरी  बादल,एवं सहाय्यक रेफरी विक्की, दर्शना थे।  इनके साथ  टेबलं अधिकारी  श्वेता, सिजल, ईशा, शिबा थे और  टूर्नामेंट इन्चार्ज  दर्शना, कुणाल थे।

सेमीफाइनल 1

रामबाग  बनाम  रेशीमबाग

रामबाग की ओर से अहफाज अंसारी (१),झलफेकर अन्सारी (१) और  अबव्ह हव्हररेरो (१) गोल किये।

रेशीमबाग की ओर से रॉकी अंथोनी (१) गोल किया।

  मैच पेनल्टी तक गया, जहाँ रामबाग ने 3-1 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।

   सेमीफाइनल 2

फँटम्स (तुकडोजी पुतळा) बनाम फोर पोल (A)

फँटम्स  की ओर से   सौरभ सावरकर (२), देव दुबे (१) गोल किए

फोरपोल की ओर से  प्रणव भांडवालकर (२) गोल किए

आखिरकार फैंटम्स ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।  

फाइनल मुकाबला

रामबाग  बनाम  फँटम्स (तुकडोजी पुतळा) 

फँटम्स (तुकडोजी पुतळा) के लिए सौरभ सावरकर ने (१) गोल किया।

रामबाग के लिए अहफाज अंसारी ने (2) गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।इस जीत के साथ रामबाग ने झोपडपट्टी फुटबॉल प्रतियोगिता  2025  का खिताब अपने नाम किया।

Popular Articles