spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आज बैल पोला, बैलों के प्रति कृतज्ञता का पर्व

– सज-धजकर घर-घर जाएंगे बैल, होगी पूजा-अर्चना

नागपुर :- किसानों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले बैलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पारंपरिक पर्व बैल पोला आज मनाया जाएगा। इस दिन किसान अपने बैलों से कोई काम नहीं करवाते, बल्कि उन्हें सजाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। बैलों को विशेष रूप से पंचपकवान और पूरण पोली का भोग लगाया जाता है। शाम होते ही सजे-धजे बैलों को लेकर किसान घर-घर जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर बैलों की पूजा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर किसानों को भेंट स्वरूप वस्तुएं अथवा नकद राशि भी दी जाएगी। गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों में बैल पोला को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.