spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

मौदी में निकली ताल-मृदंग के साथ वारकरी दिंडी

– श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयेाजन, गांव हुआ भक्तिमय

सचिन चौरसिया,रामटेक :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मौदी में भक्तिमय वातावरण में वारकरी दिंडी का आयोजन किया गया। पूरा गांव ताल-मृदंग की ध्वनि और विट्ठल नाम के जप से गूंज रहा था। वारकरी दिंडी मौदी स्थित मारुति ईनवाते के घर से शुरू हुई।

ग्रामीणों ने दिंडी का स्वागत किया और वारकरियों की पूजा की। दिंडी गांव की मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न मंदिरों में पहुंची। दिंडी में जगदीश ईनवाते के सिर पर पुराण और ललिता ईनवाते के सिर पर वृंदावन विराजमान थे। विभिन्न स्थानों पर उनकी पूजा की गई। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर वारकरियों की उपस्थिति में श्रीकृष्ण प्रतिमा स्थापित कर हरिपाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद रात में कीर्तन कार्यक्रम हुआ। जन्माष्टमी के दिन दिंडी के बाद दोपहर को कीर्तन और दही हांडी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम को भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. राम निचंटे, सूर्यभान चापले, शुभम कुमरे, बालू शिंदे, रवि चापले, लीलाधर डोकरमारे, नामदेव सलामे, शिवदास राऊत, शेषराव भायदे, कैलास निघोट, रामप्रसाद दीक्षित, श्याम निचंते, आयुष चापले, संतोष कुमरे, दुर्गेश बोरडा, शामराव चौधरी, अजय ईनवाते, मारुति ईनवाते, जगदीश ईनवाते, संजय नेवारे, राजू नेवारे, दादाजी मरसकोल्हे, ललिता ईनवाते, अर्चना नेवारे और रोहिणी नेवारे ने कड़ी मेहनत की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.