spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

दक्षिण-पश्चिम में अब बेहतर होगी सेहत

– एकात्मिक स्वास्थ्य समिति की बैठक, यूपीएचसी सशक्तिकरण पर जोर

नागपुर :- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य अभियान (एनयूएचएम) के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की एकात्मिक स्वास्थ्य समिति की बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय, हैदराबाद हाउस, नागपुर में विधान परिषद सदस्य परिणय फुके की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लक्ष्मीनगर और धंतोली जोन के स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की नियमित उपलब्धता, आवश्यक चिकित्सा उपकरण, भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। परिणय फुके ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने तथा स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरत के अनुसार सुरक्षा रक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सरकार के नए निर्णय के अनुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन की भर्ती पर भी चर्चा हुई। रिक्त आशा कार्यकर्ता पदों के लिए तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में कुछ यूपीएचसी और यूएचडब्लूसी केंद्रों में अपर्याप्त जगह का मुद्दा भी सामने आया। इस पर परिणय फुके ने अधिकारियों को संबंधित केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्त जगह उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर समिति सदस्य तारा (लक्ष्मी) यादव, सुनील दांडेकर, रितेश गावंडे, मोरेश्वर उर्फ मनोज साबले, रमेश भंडारी, माया हाडे, निधि तेलगोटे और वर्षा चौधरी उपस्थित थीं। मनपा के सहायक आयुक्त धनंजय जाधव, वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक सेलोकर, माता एवं बाल संगोपन अधिकारी डॉ. सरला लाड, जोनल वैद्यकीय अधिकारी डॉ.सुनील कांबले, डॉ.शीतल वंदिले, जोनल अधिकारी डॉ.ऋषिकेश इंगले, इंदिरा गांधी रुग्णालय की वैद्यकीय अधिकारी डॉ. सुषमा खंडागले, एनयूएचएम शहर कार्यक्रम व्यवस्थापक डॉ. अश्विनी निकम और पीएचएन अर्चना खाडे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर

आईजीआर अस्पताल के लिए आवश्यक उपकरण एवं सामग्री की सूची मांगपत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने तथा आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.