नागपुर :- पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने अजनी थाना क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्षीय सेवानिवृत्त निर्माण विभाग कर्मचारी से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। आरोपी ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर पेंशन कार्ड की प्रक्रिया के नाम पर लिंक भेजी और बैंक खाते व डेबिट कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद पीड़ित के खाते से रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली गई। श्रीनगर स्थित इंप्रेस मिल सोसाइटी निवासी 60 वर्षीय शिकायतकर्ता को 16 सितंबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पेंशन कार्ड की प्रक्रिया से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए उनसे पूछा कि उनका पेंशन कार्ड बना है या नहीं। इसके बाद आरोपी ने पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर एक लिंक भेजकर उसमें आवश्यक जानकारी भरने को कहा। शिकायतकर्ता ने लिंक खोलकर बैंक खाते और डेबिट कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज कर दी। जानकारी हासिल होने के बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से बिना अनुमति करीब साढ़े पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने अजनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल नंबर और ऑनलाइन लेनदेन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
रिटायर्ड कर्मचारी से साढ़े पांच लाख की ठगी


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.




