spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

16 वर्षीय किशोरी बनी मां

– 25 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर :- देवलापार थाना क्षेत्र के एक गांव में बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। महज 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग किशोरी ने 18 सितंबर की रात एक बेटे को जन्म दिया। मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस हिरासत में था, उसी दौरान किशोरी की प्रसूति हुई।

जानकारी अनुसार किशोरी देवलापार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोपी भंडारा जिले के तुमसर तहसील का निवासी बताया गया है। आरोपी के रिश्तेदार किशोरी के गांव में रहते हैं। इसी वजह से उसका गांव में आना-जाना था। इसी दौरान किशोरी और युवक की पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच संबंध बने। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद आशा सेविका के माध्यम से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच में उसकी उम्र नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने परिजनों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की मां ने देवलापार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों की ओर से विवाह की इच्छा जताई गई थी, लेकिन किशोरी की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण पुलिस ने कानून के अनुसार कार्रवाई की। इसके बाद 18 सितंबर की रात किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.