spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

1.75 लाख रूपये का भुगतान, रिकॉर्ड में उलझी तारीखें

– कलपाथरी पंचायत में बिल, भुगतान और काम की तारीखों पर उठे सवाल

गोंदिया :- कलपाथरी ग्राम पंचायत में 15 वें वित्त आयोग की निधि से किए गए 1.75 लाख रुपये के कथित खर्च को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 21 सितंबर 2026 को पंचायत समिति गोरेगांव के गटविकास अधिकारी और विस्तार अधिकारी की मौजूदगी में हुई जांच के दौरान बिल, निधि आहरण और कार्य पूर्णता की तारीखों में कथित विसंगति सामने आने की बात कही जा रही है।

उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, सामग्री एवं वस्तुओं की खरीदी के लिए 1.75 लाख रुपये का खर्च दर्शाया गया है। संबंधित बिल ‘दर्श सेल्स एंड सर्व्हिसेस’ के नाम से 28 फरवरी 2026 का बताया जा रहा है, जबकि कार्य की पूर्णता तारीख 13 अक्टूबर 2026 दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, 13 अक्टूबर की तारीख वर्तमान जांच की तारीख 21 सितंबर 2026 के बाद की है, इसलिए अभिलेखों में दर्ज इस तारीख की भी जांच आवश्यक है।

दस्तावेजों की जांच से स्पष्ट होगी स्थिति

मामले में यह जांच महत्वपूर्ण होगी कि सामग्री की खरीदी कब हुई, ग्राम पंचायत को सामग्री कब प्राप्त हुई और भुगतान किस प्रक्रिया के तहत किया गया। इसके लिए संबंधित बिल, ग्राम पंचायत के प्रस्ताव, मंजूरी, भुगतान अभिलेख, बैंक व्यवहार, स्टॉक रजिस्टर, सामग्री प्राप्ति की नोंद और कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र की जांच जरूरी है।

21 सितंबर को हुई जांच के दौरान यह मामला पंचायत समिति के अधिकारियों के समक्ष रखे जाने की जानकारी है। अब इन्हीं अभिलेखों के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि राशि का आहरण और भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार हुआ या नहीं।

अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की मांग

कलपाथरी के नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष और दस्तावेज आधारित जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन या आर्थिक अनियमितता सामने आती है तो संबंधितों की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अब पंचायत समिति गोरेगांव के गटविकास अधिकारी और विस्तार अधिकारी की जांच के निष्कर्ष पर नजर है। दस्तावेजों और बैंक व्यवहार की जांच के बाद ही 1.75 लाख रुपये के इस खर्च और तारीखों में दर्ज अंतर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.