spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा – पद्मश्री डॉ.विकास महात्मे

– जीरो माइल आइकॉन अवार्ड एवं स्थापना दिन विशेषांक का गरिमामय लोकार्पण

नागपुर :- हाल ही में ‘जीरो माइल फाउंडेशन’ तथा अखबार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘जीरो माइल आइकॉन अवार्ड – 2026’ एवं ‘स्थापना दिन विशेषांक’ का विमोचन समारोह में राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ‘जीरो माइल’ का सफलतापूर्वक 21वें वर्ष में पदार्पण हुआ। इस उपलक्ष्य में जीरो माइल आइकॉन अवार्ड – 2026 का रोचक आयोजन नागपुर में रामदासपेठ स्थित होटल तुली इम्पीरियल में किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्र में सेवारत चुनिंदा व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र के अध्यक्ष अखिल विश्व सरयु पारीण ब्राह्मण महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष – रामनारायण मिश्र, विशेष अथितियों में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व राज्य सभा सांसद – पद्मश्री डॉ. विकास महात्में, महाराष्ट्र सरकार के निवर्तमान मंत्री- रमेशचन्द्र बंग, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष – सुनील दत्त शर्मा, न्यू ईरा हॉस्पिटल के संचालक – डॉ. निलेश अग्रवाल एवं ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव – राजू मिश्रा प्रमुखता से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विशेष निमंत्रित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आगमन की सूचना मिलने के साथ पुलिस प्रसाशन सहित अन्य महकमे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियो ने भी अपनी अपनी कमान संभाल ली थी जिसके चलते कार्यक्रम एक से डेढ़ घंटे तक विलंबता के साथ चला, मुख्यमंत्री को शहर में अनेक कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते आने में असमर्थता हुई जिस कारण आयोजकों एवं उपस्थित गणमान्यों में मायूसी छाई। अपने प्रास्ताविक में ‘जीरो माइल’ के मुख्य संपादक आनंद शर्मा ने अख़बार और संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर सम्माननीय विशिष्ट अतिथियों के हस्ते ‘जीरो माइल’ के 20वें स्थापना दिन विशेषांक का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिल विश्व सरयु पारीण ब्राह्मण महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष – रामनारायण मिश्र ने जीरो माइल आइकन अवार्ड से सम्मानित अलग-अलग क्षेत्रों के आए हुए महानुभाव का अभिनंदन करते हुए सराहना की। प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पूर्व राज्य सभा सांसद – पद्मश्री डॉ. विकास महात्में ने कहा कि समाज कार्य करते हुए लोगों को यदि सम्मान प्राप्त होता है तो उसकी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी जो लोग समाज कार्य को महत्व देते हुए आगे बढ़ते हैं वही हमारा सम्मान एवं समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा है। महाराष्ट्र सरकार के निवर्तमान मंत्री- रमेशचन्द्र बंग ने कार्यक्रम के आयोजन और आयोजक की मुक्तकंठ से सराहना की। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष – सुनील दत्त शर्मा ने पुस्तक विमोचन के साथ सभी को शुभकामनाएं भी दी। इनके अलावा न्यू ईरा हॉस्पिटल के संचालक – डॉ. निलेश अग्रवाल एवं ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव – राजू मिश्रा सहित सभी अतिथियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सम्माननीय विशिष्ट अतिथियों के हस्ते ‘जीरो माइल’ के 20वें स्थापना दिन विशेषांक का लोकार्पण के पश्चात विशेष रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत महानुभावों को ‘जीरो माइल आइकॉन अवार्ड – 2026’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें आचार्य पं. कमलेश पांडेय – नागपुर : आध्यात्म रत्न, सुरिंदर कुमार शर्मा – नागपुर : समाज रत्न, डॉ. तरल नागमोती – ब्रह्मपुरी : योग रत्न, नीरज झा – मुंबई : समाज रत्न, अधिवक्ता डी. एम. काले – नागपुर : न्याय रत्न, राजेंद्र चांदोरकर – नागपुर : समाज रत्न, महेश बंग – नागपुर : समाज रत्न, डॉ. सीमा शर्मा – मेरठ : शिक्षा रत्न, प्रेम प्रकाश दुबे – नागपुर : वास्तु रत्न, किशोर बागड़े – नागपुर : खेल रत्न, मधु राजेंद्र सिंघी – नागपुर : समाज रत्न, दामोदर पांडे – खामगांव : समाज रत्न, श्रीमती पूनम जयप्रकाश शर्मा – नागपुर : समाज रत्न, डॉ. ईश्वर किशनलाल अग्रवाल – पुणे : समाज रत्न, डॉ. रूचि नाडकरणी – नागपुर : वास्तु रत्न, राजेन्द्र दीक्षित – नागपुर : समाज रत्न, विनोद पुरोहित – नागपुर : कला रत्न, डॉ. अलका मुखर्जी – नागपुर : आरोग्य रत्न, डॉ. शेखर दंताले – नागपुर : समाज रत्न, ललित गुर्जर – भोपाल : समाज रत्न, रचना पाटनी – नागपुर : कला रत्न, गौरव रंजना वसंतराव नासरे – नागपुर : समाज रत्न, देवकन्या घनश्याम कावले – नागपुर : समाज रत्न, अजिंक्य वखरे – नागपुर : स्वास्थ्य (फिटनेस) रत्न से सम्मानित किया

ज्ञात रहे ‘जीरो माइल आइकॉन अवार्ड’ समारोह में हर वर्ष पूरे भारत से विभिन्न प्रांतों के चुने गए विशिष्ट व्यक्तियों को यह अवार्ड दिया जाता है। अतिथियों ने ‘जीरो माइल’ की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रथम सत्र कार्यक्रम का मंत्रमुग्ध करने वाला रोचक संचालन मोहम्मद सलीम ने एवं आभार यतीन्द्र नाडकर्णी ने माना। कार्यक्रम में कलामंच और मौर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजकों का विशेष स्वागत सत्कार किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के अध्यक्ष भोपाल से पधारे आध्यात्म गुरु – आचार्य पं. सुधीर शास्त्री, विशेष अतिथियों में राष्ट्रप्रकाश एवं देशोन्नति समूह के संपादक – सुदर्शन चक्रधर, संजीवनी फ़िल्म प्रोडक्शन की निर्माती – संजीवनी चौधरी, भारत के संविधान के 75 अनुच्छेदों का वाचन कर एशिया एवं इंडिया रिकॉर्ड धारक – सुप्रिया कुमार मसराम, मोर्या फाउंडेशन की अध्यक्षा – रजनी चौहान, समाजसेवक – विकास मिश्रा, आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक – चंदु गलगलीकर, भोपाल के समाजसेवक – आशीष खरे उपस्थित थे।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का संचालन राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि के अध्यक्ष – अरविंदकुमार रतूड़ी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘जीरो माइल फाउंडेशन’ के अध्यक्ष तथा अखबार के प्रबंध संपादक डॉ. आनंद शर्मा, संपादक सौ. विद्या शर्मा, जीरो माइल फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष डॉ. दीपक लालवानी, यवतमाल के अरुण टोलीवाल, डॉ. प्रवीण डबली, हनुमान शर्मा, राहुल बोडखे, विकास शर्मा, हर्षिव शर्मा, कृष्णा शर्मा, सहित अन्य का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. डॉ. जगदीश व्यास, डॉ. संजय उगेमुगे, डॉ. नरेंद्र सतीजा, दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, डॉ. अरूप मुखर्जी, ब्रह्मपुरी के डॉ. श्रीकांत नागमोती, डॉ. संग्राम जोग, श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, दिवाकर मोहोड, रामेश्वर बोड़खे, अश्विन कुलकर्णी, जयप्रकाश शर्मा, भिलाई के कृष्णकुमार, रघुनाथ देशपांडे, मुन्ना मिश्रा, गुप्ता, कमलेश पांडे, राजकुमार खंडेलवाल, सीए ऐड. तरुण ओझा, जितेश दवे, ऐड. नीता शर्मा, शिवराज बैंगने सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Popular Articles