spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर AIESL की बड़ी उड़ान

– बोइंग 737-800 में NGS लगाने वाला देश का पहला MRO

नागपुर :- एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल) की मिहान स्थित इकाई ने बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। एआईईएसएल नागपुर भारत की पहली ऐसी एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधा बन गई है, जहां बोइंग 737-800 विमान में उन्नत नाइट्रोजन जनरेशन सिस्टम (एनजीएस) लगाने की क्षमता विकसित की गई है।

नागपुर स्थित टीम ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के वीटी-एएक्सएम विमान में एनजीएस लगाने का जटिल तकनीकी संशोधन सफलतापूर्वक पूरा किया। खास बात यह रही कि टीम ने यह काम निर्धारित समय से दो दिन पहले पूरा कर लिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने एआईईएसएल नागपुर की टीम के बेहतर समन्वय और तकनीकी दक्षता की सराहना की। एनजीएस विमान की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रणाली है। यह विमान के सेंटर फ्यूल टैंक में ऑक्सीजन की मात्रा कम कर नाइट्रोजन युक्त हवा पहुंचाती है, जिससे आग लगने या विस्फोट का जोखिम कम होता है। इस नई तकनीकी क्षमता से एआईईएसएल नागपुर अब उन्नत विमान सुरक्षा संशोधनों से जुड़े कार्य करने में और सक्षम होगा। इससे भारत के तेजी से बढ़ते विमान रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (एमआरओ) क्षेत्र में नागपुर की भूमिका मजबूत होने की उम्मीद है। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में स्वदेशी एमआरओ क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Popular Articles