नागपुर :- बजाजनगर थाना क्षेत्र में एलएडी मेट्रो स्टेशन से अंबाझरी रोड पर हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात दुपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, वानाडोंगरी निवासी आदित्य टीकाराम मातवारे (20) अपने मित्र पवनी, जिला भंडारा निवासी मनीष कुर्जेकर के साथ कॉलेज से लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4.30 बजे मेट्रो पिलर क्रमांक 212 के पास एक अज्ञात दुपहिया वाहन ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मनीष का उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बजाजनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








