spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

धामती बंधुओं के अड्डे पर पुलिस का छापा

– जुआ खेलते 8 धराए

नागपुर :- डीसीपी क्राइम दीपक अग्रवाल को मिली जानकारी के आधार पर अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने यशोधरानगर थानांतर्गत भिलगांव परिसर में चल रहे धामती बंधुओं के जुआ अड्डे पर छापा मारा। यहां 8 जुआरी ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते मिले।

पकड़े गए आरोपियों में लोधीपुरा, येरखेड़ा निवासी विनीत विनोद मेहरुनिया (32), पीली हवेली, कामठी निवासी शाहरुख अंसारी अब्दुल जब्बार अंसारी (39), रमाईनगर, नारी रोड निवासी अस्मित रितेश चरोटे (21), ऋतुराज टाउन, भिलगांव निवासी राहुल अशोक धामती (34), कुणाल उर्फ गोलू अशोक धामती (38), वैशालीनगर, हिंगना निवासी अश्विन तुलाराम गवारे (40), मराठाटोली, कामठी निवासी अरुण राम कुशवाह (34) और बालाघाट निवासी प्रतीक संतोष सोनवने (31) का समावेश है। डीसीपी अग्रवाल को जानकारी मिली थी कि भिलगांव की ऋतुराज टाउन सोसाइटी में रहने वाले धामती बंधु अपने घर के पीछे जुआ अड्डा चला रहे हैं। यहां नवरात्रि का पंडाल लगाकर पीछे जुआ खेला जा रहा है। उन्होंने संयुक्त टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। सेंधमारी विरोधी दस्ते, एंटी एक्सटॉर्शन सेल, यूनिट 3, वाहन चोरी विरोधी दस्ता और यूनिट 5 की टीम ने साथ मिलकर जुआ अड्डे पर छापा मारा। उपरोक्त 8 आरोपी ताश के पत्तों पर दाव लगाते रंगेहाथ मिले। पुलिस ने दांव पर लगे 26,880 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते सहित 87,480 रुपये का माल जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ यशोधरानगर थाने में जुआबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

Popular Articles