वाड़ी, नागपुर :- वाड़ी की महारानी माता मंदिर में भव्य गरबा उत्सव एवं माता रानी की सेवा धूमधाम से जारी है। इस अवसर पर युवा सेना के विनोद कल्याणी ने माता रानी के दर्शन किए तथा वाड़ी के नगरसेवक एवं युवा सेना के राष्ट्रीय सदस्य हर्षल काकड़े और विजय मिश्रा का छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर एवं गुलदस्ता भेंट कर सत्कार किया।

विदर्भ के इस गरबा आयोजन में हर्षल काकड़े एवं विजय मिश्रा मित्र परिवार की ओर से प्रतिदिन 100 से अधिक उपहार वितरित किए जा रहे हैं। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गरबा और माता रानी की भक्ति में शामिल हो रहे हैं।








