नागपुर :- लकड़गंज पुलिस ने प्रतिबंधित हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान घासबाजार रोड, पुरानी मंगलवारी, लकड़गंज, नागपुर निवासी दिनेश रमेश हेडाऊ (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7.15 बजे लकड़गंज पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि क्वेटा कॉलोनी में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे वाली गली में हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दिनेश रमेश हेडाऊ बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट के अंदर कमर में छिपाकर रखा गया लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।








