spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फायरिंग मामले में पांच संदिग्ध हिरासत में

– 3 कोटा से पकड़े गए, 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से तीन को राजस्थान के कोटा स्थित रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया, जबकि एक को महाराष्ट्र-गुजरात सीमा से हिरासत में लिया गया। एक अन्य संदिग्ध को पहले ही पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए फरार हुए। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास छोड़ दी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान और गुजरात में भी छापेमारी कर रही है।

Popular Articles