spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

यशोधरानगर पुलिस ने पकड़ी गोवंश तस्करी

– 25 पशुओं को किया रिहा, 17.50 लाख के माल के साथ एक गिरफ्तार

नागपुर :- यशोधरानगर पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीली नदी स्थित बुद्ध विहार के पास एक ट्रक से 25 जीवित गोवंश पशु बरामद किए। पुलिस ने पशुओं और ट्रक समेत कुल 17 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ट्रक चालक समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पीली नदी स्थित बुद्ध विहार के पास सार्वजनिक सड़क पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रक के क्लीनर शेख इब्राहिम कुरैशी को पकड़ लिया गया। पंचों की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छोटे-बड़े कुल 25 जीवित गोवंश पशु मिले। पुलिस के अनुसार, पशुओं को बिना चारा-पानी के बांधकर रखा गया था। उनके परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने आशंका जताई कि पशुओं को अवैध रूप से वध के लिए ले जाया जा रहा था। जांच में शहजाद नामक व्यक्ति और ट्रक चालक रोहित की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने 7 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 25 गोवंश पशुओं और करीब 10 लाख रुपये कीमत के ट्रक को जब्त किया। बरामद पशुओं को गौशाला भेज दिया गया है।

इस मामले में यशोधरानगर पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

Popular Articles