– मालेगांव के पास हादसा, चार यात्रि सुरक्षित
नागपुर/ सावनेर :- सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालेगांव के पास सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 5 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार एक युवक मामूली जख्मी हो गया तो वही चार लोग बाल-बाल बच गये।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर से उज्जैन की ओर जा रहे वाहन क्रमांक सीजी-04/ पीएस-2111 के चालक का नियंत्रण छूट जाने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में रायपुर निवासी अंकित पांडे (35) के हाथ में चोट आई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य मित्र सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बंसोड घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल अंकित पांडे को अपनी एंबुलेंस से आगे के उपचार के लिए नागपुर रवाना किया। फिलहाल, दुर्घटना के सटीक कारणों और घायल की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।








