spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मुर्गा लड़ाई पर पुलिस का छापा, 12 के खिलाफ मामला दर्ज

– पाचगांव पुलिस की कार्रवाई, 4 लाख रुपये का माल जब्त

नागपुर :- पांचगांव पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल से नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और मुर्गों सहित कुल 4 लाख 300 रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को पांचगांव पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि हलदगांव शिवार स्थित पहाड़ी के जंगल में कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई करवाकर पैसों की हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पांचगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ लोग मुर्गों के पैरों में धारदार काती (ब्लेडनुमा हथियार) बांधकर उनकी लड़ाई करवा रहे थे और पैसों की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को पकड़ा। पकड़े गये आरोपियों में नारायण नगर उमरेड निवासी जितेंद्र गुगारामजी झाडे (45), विनोद मुरलीधर बेले (40) मंगलवार पेठ, उमरेड निवासी, मंगलवार पेठ, उमरेड निवासी अमित ईश्वरलालजी तांबेकर (44), हनुमान मंदिर, गांगापुर, उमरेड निवासी कुणाल नामदेव मांढरे (18), गांगापुर, उमरेड निवासी स्वप्नील देवीदास मोहिनकर (28), बेलसाखरा, उमरेड निवासी शुभम रामचंद्र रामटेके (28), कावरापेठ, उमरेड निवासी संदीप दोमाधर वाकोडीकर (45), उदासा, उमरेड निवासी गौतम संपतराव मेश्राम (52), उदासा, उमरेड निवासी विजय प्रदीप गायकवाड़ (35), जोगीठाणा पेठ, उमरेड निवासी लोकेश विजय निनावे (38), हलदगांव, उमरेड निवासी वसंता उरकुडा निकोसे (60) और कावरापेठ, उमरेड निवासी अरशद गिरधर तिवाडे (25) का समावेश है।

कार्रवाई के दरमियान पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में मौके से और आरोपियों के पास से 4,650 रुपये नकद, 5 एंड्रॉयड और 1 कीपैड सहित कुल 6 मोबाइल फोन, 7 मोटरसाइकिल और 8 मुर्गे समेत कुल 4,00,300 रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में सभी 12 आरोपियों के खिलाफ पांचगांव पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक कानून की धारा 12(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच पांचगांव पुलिस कर रही है।

Popular Articles