spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सात दिन में हटाएं कचरा यार्ड

– युवा सेना ने मनपा जोन अधिकारी को सौंपा निवेदन, आंदोलन की चेतावनी

नागपुर :-  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) युवा सेना, नागपुर लोकसभा की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मैदान में बनाए गए कचरा यार्ड को हटाने की मांग की गई। इस संबंध में युवा सेना के पदाधिकारियों ने नागपुर महानगरपालिका के संबंधित जोन अधिकारी को निवेदन सौंपकर मनपा द्वारा कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से बनाए गए कचरा यार्ड पर आपत्ति जताई।

युवा सेना ने निवेदन में कहा कि कचरा यार्ड के कारण आसपास खेलने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। मैदान बच्चों के खेलने और शारीरिक विकास के लिए होता है, लेकिन वहां कचरा जमा करना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। संगठन ने प्रशासन से तत्काल कचरा यार्ड हटाने की मांग की।

युवा सेना ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर कचरा यार्ड नहीं हटाया गया तो संगठन की ओर से अपने अंदाज में आंदोलन किया जाएगा। इस पर संबंधित जोन अधिकारी ने जल्द से जल्द कचरा यार्ड हटाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बाबा लारोकर, विस्तारक छोटू राऊत, नागपुर शहर प्रमुख बादल पसेरकर, विनोद कल्याणी, ऋषि आनंद, अजय सोनटके, यश कटारे, प्रकाश मदने, देवजी परवे, शुभम अरखेल, सुभाष मारकंडे, निखिल समुंद्रे और योगेश नाइक सहित युवा सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular Articles