spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने किए 816 करोड़ पार

– आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल

सिनेमाघरों में इन दिनों रजनीकांत और आयुष्मान खुराना की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

एक तरफ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज के 20वें दिन भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 12वें दिन कमाई में उछाल दर्ज किया है।

जेलर 2 ने दुनियाभर में पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के 20वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। पिछले दिन के मुकाबले इसके कलेक्शन में महज 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 463 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 541 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं विदेशों में 275 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 816 करोड़ रुपये पार कर गया है।

उड़ता तीर के कलेक्शन में 18 प्रतिशत से ज्यादा उछाल

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर वापसी के संकेत दिए हैं। रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने लगभग 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 11वें दिन के मुकाबले इसके कलेक्शन में 18 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई। भारत में फिल्म उड़ता तीर का नेट कलेक्शन 47 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है और वर्ल्डवाइड कमाई 65 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

जेलर 2 और उड़ता तीर के बीच कमाई का अंतर

टोटल कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ काफी आगे निकल चुकी है। 816 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। दूसरी ओर ‘उड़ता तीर’ 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Popular Articles