Related Posts

दिवाली पर पटाखे जलाने के खिलाफ हुईं सोनी राजदान

<p>दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखे जलाने और वायु प्रदूषण को लेकर बहस तेज हो गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने वाले वीडियो पर विवाद के बीच अब आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।<&sol;p>&NewLine;<p>सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पटाखे जलाने पर सवाल उठाए हैं। सोनी का कहना है कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में इस बार दिवाली पर पटाखे न जलाने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए छोटे बच्चों के माता-पिता से अपील की कि वे प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को समझें।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पटाखों से बच्चों की सेहत को हो रहा नुकसान<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>सोनी राजदान ने लिखा कि छोटे बच्चों के माता-पिता से पूछिए&comma; वे आपको बताएंगे कि वायु प्रदूषण की वजह से उनके बच्चों को कितनी परेशानी हो रही है। प्रदूषण के कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं और उन्हें स्कूल से छुट्टी तक लेनी पड़ती है। सोनी के मुताबिक&comma; वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण की समस्या नहीं है&comma; बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पटाखे न जलाना देश और सेहत के हित में<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>अपने पोस्ट में सोनी राजदान ने आगे लिखा कि अगर कोई उनसे कहता है कि दिवाली पर एक पटाखा जलाना भी ठीक है&comma; तो वह इससे सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार&comma; मौजूदा हालात में ऐसा करना जिंदगी&comma; सेहत और देश के खिलाफ है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि अपनी और अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखना हमारे हाथ में है। इसलिए इस बार त्योहार मनाते समय पर्यावरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;