Related Posts

भारत में जन्मीं नित्या रमन ने लॉस एंजेलिस में किया उलटफेर

<p><strong>&&num;8211&semi; मौजूदा मेयर कैरेन बास को हराया&semi; पहली दक्षिण एशियाई मेयर बनेंगी&comma; डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका से जुड़ी हैं रमन<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>वॉशिंगटन &colon;-<&sol;strong> अमेरिका के चुनाव में भारतवंशी नित्या रमन ने बड़ा उलटफेर करते हुए लॉस एंजेलिस के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने मौजूदा डेमोक्रेटिक मेयर कैरेन बास को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही रमन लॉस एंजेलिस की पहली दक्षिण एशियाई मेयर बनेंगी। उनकी जीत को अमेरिकी राजनीति में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट आंदोलन के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;<p>नित्या रमन डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ अमेरिका &lpar;DSA&rpar; से जुड़ी हैं। इसी संगठन से न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी भी जुड़े हैं। DSA अमेरिका का एक समाजवादी राजनीतिक संगठन है&comma; हालांकि यह आधिकारिक तौर पर राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकृत नहीं है। रमन की जीत के साथ अमेरिका के दो प्रमुख शहरों की कमान अब इस संगठन से जुड़े नेताओं के हाथों में होगी।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>कैरेन बास ने स्वीकार की हार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>मौजूदा मेयर कैरेन बास ने गुरुवार को अपनी हार स्वीकार कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि रमन से फोन पर बातचीत कर उन्हें जीत की बधाई दी है। बास को कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम&comma; पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी जैसे प्रमुख डेमोक्रेटिक नेताओं का समर्थन हासिल था। इसके बावजूद उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>केरल में हुआ जन्म&comma; अर्बन प्लानर से मेयर तक का सफर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>नित्या रमन का जन्म भारत के केरल में हुआ था। छह वर्ष की उम्र में उनका परिवार अमेरिका चला गया। राजनीति में आने से पहले वह अर्बन प्लानर के रूप में काम करती थीं। वर्ष 2020 से वह लॉस एंजेलिस सिटी काउंसिल की सदस्य हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>रमन पहले कैरेन बास की सहयोगी रही थीं और उनके चुनाव अभियान का समर्थन भी कर चुकी थीं। हालांकि&comma; बाद में उन्होंने अपना रुख बदलते हुए खुद मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया। शुरुआत में उनकी उम्मीदवारी को कमजोर माना जा रहा था&comma; लेकिन धीरे-धीरे उन्हें जनसमर्थन मिलने लगा।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>बेघर लोगों और आवास संकट को बनाया चुनावी मुद्दा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>नित्या रमन ने शहर में बदलाव के वादे के साथ चुनाव लड़ा। उनके प्रमुख मुद्दों में बेघर लोगों की समस्या&comma; आवास की कमी&comma; हॉलीवुड में रोजगार के घटते अवसर और इमिग्रेशन नीतियों में सख्ती शामिल रहे। इसके अलावा वर्ष 2025 में लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग भी चुनाव का बड़ा मुद्दा बनी। आग में कई लोगों की जान गई और बड़ी संख्या में घर तथा बस्तियां तबाह हो गई थीं। उस दौरान विदेश में होने के कारण कैरेन बास को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।<&sol;p>&NewLine;