Related Posts

जनता के सवालों से बचने के लिए आंदोलन का सहारा? 

<p><strong>&&num;8211&semi; विनोद कल्याणी ने सरकार पर उठाए सवाल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;-<&sol;strong>  शिवसेना युवा सेना के विनोद कल्याणी ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब केंद्र और राज्य दोनों जगह सत्ता में सरकार के लोग बैठे हैं&comma; तो फिर इस तरह के आंदोलनों की जरूरत क्यों पड़ रही है&quest;<&sol;p>&NewLine;<p>विनोद कल्याणी ने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। वहीं महाराष्ट्र सहित नागपुर में भी अपराधों का ग्राफ बढ़ने और पानी की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन इन बुनियादी समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>उन्होंने नागपुर आए नितेश राणे द्वारा उद्धव साहेब और आदित्य साहेब को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। कल्याणी ने कहा कि उद्धव साहेब और आदित्य साहेब की लोकप्रियता को देखकर कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन की बराबरी नहीं कर पाने की हताशा में इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। विनोद कल्याणी ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को व्यक्तिगत टिप्पणियों और अनावश्यक विवादों में उलझने के बजाय देश और महाराष्ट्र की मौजूदा परिस्थितियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। जनता महंगाई&comma; बेरोजगारी&comma; पानी की समस्या और बढ़ते अपराधों से परेशान है। ऐसे में नेताओं की प्राथमिकता जनता के असली मुद्दे होने चाहिए&comma; न कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति। उन्होंने कहा कि जनता को अब बयानबाजी नहीं&comma; बल्कि अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए।<&sol;p>&NewLine;