Related Posts

फिल्म बायोपिक नहीं, सिर्फ एक्शन की कहानी – सलमान

<p>सलमान खान की अपकमिंग फिल्म &&num;8216&semi;मातृभूमि&colon; मे वॉर रेस्ट इन पीस&&num;8217&semi; को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है। टीजर और पोस्टर के बाद फिल्म के ट्रेलर की पहली झलक मुंबई मीडिया को दिखाई गई। इस दौरान सलमान ने फिल्म को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने साफ किया कि &&num;8216&semi;मातृभूमि&&num;8217&semi; किसी की बायोपिक नहीं&comma; बल्कि वास्तविक घटनाओं और परिस्थितियों से प्रेरित कहानी है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सलमान बोले- यह बायोपिक नहीं&semi; सिर्फ इंसान की इंसान से भिड़ंत दिखाने की कोशिश है<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>इस दौरान सलमान ने फिल्म में भारत और चीन के बीच दिखाई गई परिस्थितियों पर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म में दोनों देशों का जिक्र है&comma; लेकिन युद्ध या टकराव दिखाने का मतलब उनके रिश्ते खराब करना नहीं है।<&sol;p>&NewLine;<p>सलमान ने कहा- यह फिल्म बिल्कुल भी बायोपिक नहीं है। यह सिर्फ एक बात से प्रेरित है। मेरे पिता ने मुझसे एक बार कहा था कि जब युद्ध में कोई गोली अपने निशाने तक पहुंचती है&comma; तो उसका दर्द एक मां के दिल तक पहुंचता है। मैं फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखाना चाहता था।<&sol;p>&NewLine;<p>मैं सिर्फ ऐसी फिल्म बनाना चाहता था&comma; जिसमें दो लोगों के बीच सीधी हाथापाई हो। बस&comma; इतना ही। फिल्म में एक तरफ चीन है और दूसरी तरफ हम हैं। इसलिए मुझे लगा कि इससे दोनों देशों के रिश्तों पर थोड़ा असर पड़ सकता है।<&sol;p>&NewLine;<p>लेकिन मुझे नहीं लगता कि चीन में कोई यह कहेगा कि सलमान खान ने एक फिल्म बनाई है&comma; जिसमें चीन के खिलाफ युद्ध दिखाया गया है&comma; इसलिए भारत पर हमला कर दो। इसी तरह&comma; अगर जैकी चैन ऐसी कोई फिल्म बनाते हैं&comma; तो क्या हमारी सेना यह कहेगी कि जैकी चैन ने चीन के समर्थन में फिल्म बनाई है&comma; इसलिए चलो चीन पर हमला कर देते हैं&quest; ऐसा बिल्कुल नहीं होता। समझ रहे हैं आप&quest;<&sol;p>&NewLine;<p>सलमान का इशारा साफ था कि सिनेमा में युद्ध और देशों के बीच टकराव को वास्तविक दुनिया के रिश्तों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। फिल्म का उद्देश्य किसी देश के खिलाफ माहौल बनाना नहीं&comma; बल्कि युद्ध के दौरान इंसानी भावनाओं&comma; बलिदान और उसकी कीमत को सामने लाना है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>250 मीडिया प्रतिनिधियों ने देखा ट्रेलर प्रीव्यू<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>मुंबई में आयोजित इस एक्सक्लूसिव मीडिया इवेंट में करीब 250 मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। सलमान ने चुनिंदा मीडिया के सामने ट्रेलर का स्पेशल प्रीव्यू पेश किया। फिल्म का पूरा ट्रेलर अभी आम दर्शकों के लिए रिलीज नहीं हुआ है। मेकर्स इसे जल्द रिलीज करने की तैयारी में हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>प्रीव्यू के बाद मीडिया से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। आर्मी यूनिफॉर्म में सलमान खान का दमदार अंदाज लोगों को पसंद आया। सलमान और चित्रांगदा सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की भी तारीफ हुई। ट्रेलर के बैकग्राउंड म्यूजिक और गानों की छोटी-छोटी झलकियों ने भी ध्यान खींचा।<&sol;p>&NewLine;