spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पाकिस्तान ने PoK में 80 आतंकी लॉन्चपैड बनाए

– बर्फबारी से पहले भारत में घुसपैठ की तैयारी

– थर्मल सेंसर और एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए

इस्लामाबाद :- पाकिस्तान सर्दियों में बर्फबारी शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में (PoK) में करीब 80 लॉन्चपैड बनाए गए हैं। इनमें से 60 से ज्यादा जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (LoC) के सामने हैं। इन ठिकानों पर थर्मल सेंसर और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की शह पर खुफिया एजेंसी ISI इनका संचालन कर रही है। यहां लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 4 से 5 आतंकियों को रखा गया है। ये भारतीय सीमा में घुसपैठ का मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद रणनीति बदली

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के कई बड़े आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदल दी। अब बड़े ठिकानों के बजाय छोटे-छोटे लॉन्चपैड बनाए जा रहे हैं। हर लॉन्चपैड पर कम संख्या में आतंकियों को रखा जा रहा है। इससे अगर भारतीय सेना किसी एक ठिकाने पर कार्रवाई करती है, तो पूरे आतंकी नेटवर्क को एक साथ नुकसान नहीं पहुंचेगा। छोटे ठिकाने होने से उनका पता लगाना भी मुश्किल हो सकता है।

थर्मल सेंसर और एंटी-ड्रोन सिस्टम से निगरानी

PoK में बनाए गए लॉन्चपैड पर थर्मल सेंसर और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं। थर्मल सेंसर की मदद से अंधेरे और खराब मौसम में भी इंसानों की मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है। वहीं, एंटी-ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल निगरानी के लिए आने वाले ड्रोन का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए किया जाता है। इन उपकरणों के जरिए आतंकी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाने की कोशिश की गई है। खासतौर पर सर्दियों में बर्फबारी के दौरान घुसपैठ की योजना को ध्यान में रखकर ये इंतजाम किए गए हैं।

Popular Articles