spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी

– कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 8000 फ्लाइट्स कैंसिल

न्यू जर्सी :- अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन, यानी FAA ने सुरक्षा कारणों से देशभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश दिया था। इस दौरान 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई, लेकिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह दूसरी बार है, जब अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं। इससे पहले जनवरी 2023 में FAA के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था।

ट्रम्प ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुधारने के लिए मांगे 30 अरब डॉलर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांगी है। उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट से फोन पर बात कर कांग्रेस से इस फंडिंग से जुड़ा बिल जल्द पास कराने को कहा। इस रकम से एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरपोर्ट टावर, टर्मिनल और दूसरे जरूरी विमानन ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा।

उड़ानों पर लगी रोक का असर वीकेंड तक रह सकता है

अमेरिका में करीब 4 घंटे बाद उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है। इसके बाद एयरलाइंस ने सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है, हालांकि कुछ कंपनियों ने शनिवार तक देरी और उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई है।

डेल्टा एयरलाइंस: सभी तय उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं। यात्रियों को ऐप या वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस देखने की सलाह दी है।

यूनाइटेड एयरलाइंस: सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी देरी की आशंका है। यात्री ट्रैवल छूट के तहत टिकट की तारीख बदल सकते हैं।

फ्रंटियर एयरलाइंस: उड़ानों को सामान्य करने में जुटी है। यात्रियों से ईमेल और फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है।

जेटब्लू एयरवेज: शुक्रवार की बाकी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। शनिवार को भी सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

सिस्टम में खराबी के पीछे साइबर अटैक का संकेत नहीं

अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई खराबी के पीछे फिलहाल किसी साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं।

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी लग रही है। हालांकि, अधिकारी अभी इसकी असली वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। मुलिन ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कम्युनिकेशन सिस्टम में गड़बड़ी कैसे हुई।

Popular Articles