spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भाजपा के मीडिया प्रमुख बने एड.दिनेश दमाहे

– संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

नागपुर :- अखिल भारतीय लोधी महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश युवा अध्यक्ष एड. दिनेश खेमसिंह दमाहे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागपुर ग्रामीण (काटोल) जिला प्रसिद्धि एवं मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक डॉ. आशीष देशमुख के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नागपुर ग्रामीण (काटोल) के जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, जिला महामंत्री आदर्श पाटले, एड. संदीप नागपुरे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एड. दमाहे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पर एड. दिनेश दमाहे ने विधायक डॉ. आशीष देशमुख एवं विधायक डॉ. राजीव पोतदार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में वे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही मीडिया के माध्यम से भाजपा की गतिविधियों, नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Popular Articles