spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बैंकिंग सेवा और यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क ठप

वाशिंगटन, डी.सी :- अमेरिका में एक के बाद एक तकनीकी कमी आखिर क्यों सामने आ रही है। पहले माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में आउटेज की समस्या आई, जिस वजह से वैश्विक स्तर पर कंपनियों का काम ठप हो गया। इतना ही नहीं इसके बाद FAA के एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क में खराबी के कारण भी 2 दिनों तक अमेरिकी उड़ाने प्रभावित रहीं। अब फिर से यहां बैंकिंग सेवा और यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क ठप हो गया है।

अमेरिका के कई बड़े बैंकों में आई गड़बड़ी

अमेरिका में अचानक लाखों लोगों की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं अटक गईं। संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपीमॉर्गन चेस के सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग ने कामकाज रोक दिया। चेस के साथ-साथ बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, यूएस बैंक और जेल के कस्टमर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैंकों की इन सर्विसेज में आ रही दिक्कतें

अमेरिकी लोगों को ऑनलाइन अकाउंट खोलने, अपना बैलेंस चेक करने, ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजेक्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को चेस ऐप में मैसेज मिला कि कुछ सेवाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं, हम उन पर काम कर रहे हैं। कृपया कुछ देर बाद ट्राय करें। इतना ही नहीं चेस ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उसके अंदरूनी हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग के कारण लेनदेन में देरी हुई। यह साइबर हमला नहीं था।

8.6 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हो रहे प्रभावित

दरअसल, अमेरिकी बैंकिंग सर्विस की बात करें तो अकेले जेपीमॉर्गन चेस के 8.6 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं जिन्हें ऑनलाइन बैंकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी 5 हजार ब्रांच हैं और अमेरिका के कुल डिपॉजिट का 10% से ज्यादा हिस्सा उसके पास है। ऐसे में सिर्फ 5,000 शिकायतों से असल असर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि उन्हें ब्रांच में भी चेक कैश कराने, ATM कार्ड चलाने और ट्रांजेक्शन पूरा करने में दिक्कत हो रही है।

Popular Articles