spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कंटेनर ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, महिला गंभीर

– बैल भी घायल, खेत जा रहे पति-पत्नी हादसे का शिकार

नागपुर/सावनेर :-  सावनेर मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास एक कंटेनर ने पीछे से बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बैलगाड़ी में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति और बैल को भी चोटें आई हैं। हादसे में बैलगाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। घायलों में धापेवाड़ा निवासी प्रभाकर कापसे (55) और पुष्पा प्रभाकर कापसे (50) का समावे्रा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धापेवाड़ी से सावनेर की ओर किसान पति-पत्नी बैलगाड़ी से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर क्रमांक एनएल -01/ एडी-6980 ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और बैलगाड़ी में सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई है, उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। इस हादसे में बैल को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवक हितेश बंसोड अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गये। घायल महिला को सावनेर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां से नागपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों और आगे की पुलिस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।

Popular Articles