spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

समाज को हितेश जैसे हजारों युवा समाजसेवियों की जरूरत : डॉ. मतानी

– सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम में हितेश बंसोड़ और उनकी टीम सम्मानित

सावनेर :- समाज को हितेश बंसोड़ जैसे निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले हजारों युवा समाजसेवियों की आवश्यकता है, जो सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह विचार डॉ. लोहित मतानी, पुलिस अधीक्षक, हाईवे पुलिस विभाग, नागपुर परिक्षेत्र ने स्व. अन्नाजी कुबितकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सावनेर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में व्यक्त किए।

मतानी ने विद्यार्थियों से ‘मेरा भारत’ पोर्टल से जुड़कर सड़क सुरक्षा अभियान में सहभागी बनने तथा अपने परिवार को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर डॉ. मतानी ने हितज्योति आधार फाउंडेशन के संस्थापक एवं ‘मृत्युंजय दूत’ हितेश बंसोड़ तथा उनकी टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही उन्हें शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

छात्रों को नियमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा हाईवे पुलिस सेंटर, हेटी (पाटनसावंगी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ कार्यक्रम में कर्नल संजीव शर्मा एवं रंजीत चौधरी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग, ट्रैफिक साइन, ‘राहवीर’, ‘पीएम राहत’ एवं ‘गुड समैरिटन’ योजनाओं की जानकारी दी। दुर्घटना में घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी सरिता मेश्राम, सुनीता मेश्राम, श्रीकांत कोली, दीपक धनोरकर, संजय गायकवाड़, पत्रकार संघ अध्यक्ष किशोर धुंडेले, संस्था के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन रवींद्र लोही ने किया। आयोजन की सफलता में आईटीआई स्टाफ तथा हितज्योति फाउंडेशन के आकाश यादव, नरेंद्र समदुरकर, अभिषेक कोठाड़े एवं राजेश सिंदेवार ने सहयोग दिया।

Popular Articles