spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अब कमबैक की तैयारी में शरद कपूर

कई शानदार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके एक्टर शरद कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें वो अपने चारों प्यारे पालतू कुत्तों को एक एनिमल शेल्टर होम में भेजते हुए नजर आए थे. इस दौरान एक्टर काफी इमोशनल नजर आए थे, जिसे देखकर उनके फैन्स की चिंता काफी बढ़ गई थी. इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए शरद कपूर ने क्लीयर किया है कि बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी. डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने तक पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है. इसी बीच एक्टर ने अपने काम पर लौटने को लेकर फैन्स को गुड न्यूज दी है.

सोनू सूद से मुलाकात और फैन्स के जबरदस्त सपोर्ट के बाद अब शरद कपूर का नया वीडियो वायरल हो रहा है. मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया है. शरद कपूर ने फैन्स से वादा किया कि वे उन्हें ‘कभी निराश नहीं करेंगे’ और जल्द ही एक नए अंदाज में पर्दे पर लौटेंगे. साथ ही एक्टर ने ऐलान किया है कि वो अपकमिंग जनवरी से अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. उनके इस कमबैक अपडेट से फैन्स काफी खुश और एक्साइटेड हैं.

इसी को लेकर शरद कपूर ने कहा कि- मैं अपने फैन्स को बोलूंगा बहुत-बहुत शुक्रिया, इतना प्यार बनाने के लिए मैं कभी भी आपको निराश नहीं करूंगा. जनवरी में मैं रॉकस्टार की तरह काम करना शुरू कर दूंगा. हमेशा से उसी तरह रहूंगा.एक्टर ने कहा कि, सबकुछ पूरी तरह ठीक होते ही वो अपने डॉग्स को वापस घर ले आएंगे. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के मड आइलैंड में एक नया बड़ा बंगला भी बुक कर लिया है. जहां उनके पेट्स आराम से रह सकें

Popular Articles