spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लश्कर आतंकी लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर

– कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

श्रीनगर :- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी लतीफ भट को मार गिराया। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए इलाके की घेराबंदी की थी। इस दौरान आतंकी एक मस्जिद में छिप गया और सुरक्षाबलों के साथ उसकी मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार, आतंकी को आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया था। कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली ने वीडियो कॉल के माध्यम से उससे संपर्क कर हथियार डालने और मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की। उसे समझाया गया कि उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी है और वह हिंसा का रास्ता छोड़ सकता है। हालांकि, उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आतंकी मस्जिद के भीतर छिप गया। पुलिस के मुताबिक, तड़के करीब 2:45 बजे मस्जिद के अंदर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। धार्मिक स्थल को नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई की। अभियान के दौरान संयम बरतते हुए आतंकी को निष्क्रिय करने की कोशिश की गई।

एक साल पहले आतंकी संगठन में हुआ था शामिल

एसएसपी अनायत अली के मुताबिक, लतीफ भट 18 नवंबर 2025 को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। पुलिस का दावा है कि वह सीमा पार से निर्देश प्राप्त कर रहा था और क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Popular Articles