spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी अदालत का झटका

–  छात्रों की वीजा अवधि सीमित करने का प्रस्ताव रद्द

वाशिंगटन :- अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को विदेशी छात्रों और पत्रकारों के लिए वीजा अवधि सीमित करने वाले प्रस्ताव पर झटका लगा है। एक संघीय अदालत ने प्रशासन के उस प्रस्ताव को रद कर दिया है, जिसमें विदेशी छात्रों, शोधार्थियों और पत्रकारों के अमेरिका में उनके संबंधित वीजा पर रहने की अवधि सीमित करने की बात थी।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने गत जुलाई में एक नीति का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संघीय सरकार की अनुमति के बिना चार साल से अधिक समय तक देश में रहने से रोकना था।

बोस्टन के संघीय जज एफ डेनिस सेलर ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए डीएचएस के प्रस्ताव को मनमाना, विवेकहीन, विवेकाधिकार का दुरुपयोग करने वाला और कानून के विपरीत बताते हुए खारिज कर दिया।

जज ने फैसले में कहा, ‘सीधे शब्दों में कहें तो डीएचएस उस गतिविधि को रोकने या हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहा है, जिसे संसद ने अनुमति देने और प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। यह गतिविधि विदेशी छात्रों को अमेरिका में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।’

प्रस्तावित नियम में विदेशी पत्रकारों के अमेरिका में रहने की अवधि भी कई वर्षों से घटाकर 240 दिन और चीनी पत्रकारों के लिए 90 दिन करने का प्रविधान है। इस प्रस्ताव में पढ़ाई या पढ़ाई पूरी होने के बाद वैकल्पिक व्यावहारिक प्रशिक्षण समाप्त होने पर देश छोड़ने के लिए मिलने वाली अतिरिक्त अवधि को भी 60 दिन से घटाकर 30 दिन करने का प्रविधान है।

Popular Articles