मुंबई :- गीतकार और लेखक जावेद अख्तर का भगवान राम को लेकर दिया गया बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान उन्होंने राम को केवल धार्मिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि नैतिकता और जीवन जीने की सोच से जुड़ा विचार बताया।
जावेद अख्तर ने कहा कि भगवान राम का महत्व किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार, राम एक ऐसी विचारधारा का प्रतीक हैं, जो इंसान को बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के हर व्यक्ति के भीतर राम के विचार किसी न किसी रूप में मौजूद हैं।
उनके इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने आपत्ति जताई। उन्होंने जावेद अख्तर की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग जावेद अख्तर की विचारधारा का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स मौलाना की प्रतिक्रिया से सहमति जता रहे हैं।






