spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जॉन अब्राहम की थ्रिलर फिल्म ‘गुरु’ में शामिल हुईं निकिता दत्ता, जानें कैसी होगी कहानी

मुंबई :-  अभिनेता जॉन अब्राहम एक नए रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक रिभु दासगुप्ता की आगामी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गुरु’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की कास्ट में अभिनेत्री निकिता दत्ता भी शामिल हो गई हैं।

फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा निकिता दत्ता और दानिश पंडोर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके साथ आरिफ जकारिया और कीतू गिडवानी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस समय मुश्किलों में घिर जाती है, जब उसकी यादें और वास्तविक घटनाएं आपस में मेल खाना बंद कर देती हैं। आसपास होने वाली अजीब घटनाएं उसे अपनी ही सोच और समझ पर संदेह करने के लिए मजबूर कर देती हैं।

इस मनोवैज्ञानिक कहानी में रहस्य और रोमांच का खास मिश्रण देखने को मिल सकता है। फिल्म का निर्माण कई प्रोडक्शन कंपनियां मिलकर कर रही हैं ।

Popular Articles