spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

 ‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने बताया, सेट पर कौन करता है सबसे ज्यादा शरारत

मुंबई :-  सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में युवा कलाकार अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में भले ही पांडवों और कौरवों के बीच मुकाबला देखने को मिलता हो, लेकिन शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच काफी मस्ती होती है।

बाल दिवस के खास मौके पर शो से जुड़े कलाकारों ने सेट के मजेदार किस्से साझा किए। द्रोणाचार्य का किरदार निभा रहे जितेन लालवानी ने बताया कि भीम बने सुभाष सेट पर काफी शरारत करते हैं। अर्जुन की भूमिका निभाने वाले उर्वा भी अपनी मस्ती से माहौल खुशनुमा बनाए रखते हैं।

वहीं, सहदेव बने मयंक को खाली समय में खेलना पसंद है। दुर्योधन की भूमिका निभा रहे आयुध भी अपनी बातों से सभी को हंसाते रहते हैं। दूसरी ओर, युधिष्ठिर बने अथर को सबसे जिम्मेदार और अनुशासित कलाकार बताया गया।

गांधारी की भूमिका निभाने वाली विवाना सिंह ने भी सेट के माहौल को बेहद खुशनुमा बताया। कलाकारों के मुताबिक, शूटिंग के बीच खाने-पीने, गाने सुनने और एक-दूसरे की टांग खींचने का सिलसिला चलता रहता है।

Popular Articles